घर में पूजा करने की सही विधि/Right way to worship at home
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
किसी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी लोग अक्सर घर में पूजा पाठ करवाते हैं, ताकि उन्हें अपने लक्ष्य में सफलता मिल सके।
अपनी मनोकामना जल्दी पूरी हो सके, इसके लिए घर में पूजा-पाठ और मांगलिक उत्सव करने का सही तरीका इस प्रकार हैं, और उसके लिए पूजा-पाठ करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए................
घर में पूजा करने की सही विधि/Right way to worship at home
घर में पूजा-पाठ का सही स्थान.....
घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही पूजा का स्थान रखें।
घर का मंदिर हमेशा लकड़ी का बना होना चाहिए।
घर के मंदिर के आसपास कोई गंदगी न हो। उसे हमेशा साफ-सुथरा ही रखें
घर के मंदिर का मुख्य रंग.....
घर के मंदिर का सही रंग हल्का पीला या नारंगी होना चाहिए।
घर के मंदिर में हमेशा हल्की पीली लाइट का प्रयोग करना चाहिए।
मंदिर में गहरे नीले रंग का प्रयोग नहीं करें।
घर में पूजा करने की सही विधि/Right way to worship at home
घर के मंदिर में क्या-क्या रखना चाहिए.....
घर के मंदिर में हलके पीले रंग का या लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
भगवान गणपति और महालक्ष्मी का स्वरूप रखें।
अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का चित्र अवश्य रखें।
एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर रखें।
घर का मंदिर बनाते समय सावधानी बरते.....
घर का मंदिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनाएं।
मंदिर के आसपास कोई गंदगी न हो।
मंदिर शौचालय के पास बिल्कुल न बनाएं।
मंदिर के आसपास जूते-चप्पल कभी भी न रखें।
किस दिशा में बैठकर भजन कीर्तन जाप किया जाए.....
हमेशा भजन कीर्तन पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके किया जाए तो सर्वोत्तम रहता है। अन्य किसी दिशा में किया गया भजन कीर्तन मन में उत्साह नहीं ला पाता।
भजन कीर्तन करने से पहले भगवान मंगल मूर्ति के चित्र को हमेशा स्थापित करें उसके बाद ही भजन कीर्तन शुरू करें।
जिस देवी-देवता का भजन किया जा रहा है उसके चित्र के सामने गाय के घी का दीपक और धूप अवश्य जलाएं व जल का पात्र भी रखें।
भजन कीर्तन में बरतें सावधानियां.....
भजन कीर्तन करते समय इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें।
हमेशा शुद्ध और साफ वस्त्र पहनकर ही भजन कीर्तन करें।
भजन कीर्तन में शुद्ध मिठाई और साफ-सुथरे फलों का प्रयोग करें।
हमेशा भजन कीर्तन में गाय के घी का दीपक और कलावे की बाती का प्रयोग करें।
घर में पूजा पाठ और जाप का पूरा फल पाने के लिए करें उपाय.....
घर में पूजा-पाठ करते समय श्वेत गुलाबी या हल्के पीले वस्त्र पहनकर ही पूजा करें।
हमेशा लाल या पीले आसन पर बैठकर ही मंत्र जाप करें।
जाप हमेशा लाल चंदन की माला या रुद्राक्ष की माला से करें।
(आपका प्रिय लेख "श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्रम्" तथा "पूजा से संबंधित ध्यान रखने योग्य बातें" अवश्य पढें। लेख पसंद आए तो कमेण्ट व शेयर जरूर करें।)
जाप शुरू करने से पहले भगवान गणपति व गुरु और अपने इष्ट का ध्यान करना चाहिए। उसके बाद ही जाप शुरू करें।
सभी तरह की परेशानियों को दूर करने के उपाय.....
घर में अकारण कलह रहती हो तो प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
घर में यदि कोई बीमार रहता हो तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
घर में धन की कमी हो तो श्री नारायण भगवान को पीले पुष्प चढ़ाएं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की बंदनवार लगाएं.................
(यदि आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि हमें और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए मोटिवेशन मिल सके। धन्यवाद!)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपर
8299722413 / 9450213496
.....................................................................................
Right way to worship at home
Dear friends Jai Sri Krishna, Radhe Radhe .....
To get success in some work, all the people often do pooja lessons at home, so that they can get success in their goals.
In order to get your wish fulfilled quickly, the correct way to do pooja and mangalik festival in the house is as follows, and for this, these things should be kept in mind while doing pooja ........... .....
Right way to worship at home
The right place of worship in the house .....
Always keep a place of worship in the house in the east or north direction only.
The temple of the house should always be made of wood.
There should be no dirt around the temple of the house. Always keep it clean
Main color of the house temple .....
The correct color of the house temple should be light yellow or orange.
Light yellow light should always be used in the home temple.
Do not use dark blue color in the temple.
Right way to worship at home
What should be kept in the temple of the house… ..
Put a light yellow or red colored cloth in the temple of the house.
Keep the appearance of Lord Ganpati and Mahalakshmi.
Do keep a picture of your favorite and your total guru.
Fill Ganga Jal in a copper pot.
Take care while constructing a house temple .....
Do not build the house temple in the south-west direction.
There should not be any dirt around the temple.
Do not build the temple near the toilet at all.
Never keep shoes and slippers around the temple.
In which direction should the Bhajan Kirtan be recited .....
It is always best if the Bhajan Kirtan is performed in the east or north direction. A hymn performed in any other direction does not bring enthusiasm in the mind.
Before performing Bhajan Kirtan, always install the picture of Lord Mangal Murthy only then start Bhajan Kirtan.
In front of the picture of the deity that is being worshiped, light a lamp of cow ghee and incense and keep a vessel of water.
Take precautions in Bhajan Kirtan .....
While chanting bhajans, do not pay attention to things here and there.
Always perform hymn kirtan only by wearing clean and clean clothes.
Use pure sweets and clean fruits in Bhajan Kirtan.
Always use a lamp of cow's ghee in a bhajan kirtan and a wick of a flame.
Take measures to get the full fruits of worship and chanting at home .....
While worshiping at home, worship only by wearing white pink or light yellow clothes.
Always chant the mantra by sitting on a red or yellow pedestal.
Always chant with red sandalwood or Rudraksha garland.
(Must read your favorite article "Shri Ganesh Dwadash Naam Stotram" and "Things to keep in mind related to Pooja". If you like the article, please comment and share.)
Before starting the chanting, one should meditate on Lord Ganpati and Guru and your favorite. Start chanting only after that.
Measures to remove all kinds of problems .....
If there is a lot of discord in the house, then chant the Gayatri Mantra 108 times daily in the morning.
If someone is ill at home, chant the Mahamrityunjaya Mantra and offer raw milk on the Shivling.
If there is a shortage of money in the house, offer yellow flowers to Lord Narayana.
To prevent the entry of negative energy into the house, put mango leaves on the main entrance of the house ………………
(If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely encourage us so that we can get motivation to submit more articles. Could. Thanks!)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur, Sultanpur
8299722413/9450213496
………………………………………………. ..................

0 Comments:
Post a Comment